PhysicsWallah प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से स्टूडेंट्स को लाने वाले टीचर्स को 15 लाख रुपये तक का इनाम देगा

PhysicsWallah ने शिक्षकों के लिए नए प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिसके तहत प्रतिद्धंदी कोचिंग संस्थानों से नए स्टूडेंट्स को लाने वाले शिक्षकों को 2 से 15 लाख रुपये का भुगतान करेगा. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं. आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

एडटेक कंपनी PhysicsWallah ने नई प्रोग्राम का ऐलान किया है, जिसमें नए शिक्षकों के लिए PhysicsWallah ने बड़े इनाम का ऐलान किया गया है. हालांकि इसके लिए शर्तें लागू हैं. इन शर्तों के तहत PhysicsWallah ने ऐलान किया है कि प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से स्टूडेंट्स को लाने वाले शिक्षकों को 15 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा. PhysicsWallah ने अपने ऑफलाइन कोचिंग बिजनेस बढ़ाने के उद्देश्य से नए शिक्षकों को दूसरे यानी प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से स्टूडेंट्स को लाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के इनाम की घोषणा की है. PhysicsWallah की तरफ से इस तरह के प्रोग्राम का ऐलान करने के बाद नई बहस शुरू हो गई है.
आइए, पूरा मामला विस्तार से समझते हैं. जानते हैं कि PhysicsWallah किन शर्तों के पूरा होने पर प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से स्टूडेंट्स लाने वाले शिक्षकों को इनाम दिया जाएगा. पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.

2027 क्लासरूम बैच के लिए शिक्षकों को इनाम

PhysicsWallah ने साल 2027 क्लासरूम बैच के लिए दूसरे यानी प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से स्टूडेंट्स को लाने पर शिक्षकों को इनाम देने की घोषणा की है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार PhysicsWallah ने स्पष्ट किया है कि JEE Main, JEE Advanced या NEET की कोचिंग के लिए स्टूडेंट्स को प्रतिद्धंदी कोचिंग संस्थान से शिक्षकों को लाना होगा.

स्टूडेंट्स की फाइनल रैंक के आधार पर इनाम, 2 से 15 लाख रुपये तक का भुगतान

PhysicsWallah प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से स्टूडेंट्स को लाने वाले शिक्षकों को स्टूडेंट्स की फाइनल रैंक के आधार पर इनाम देगा. मसलन, प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से PhysicsWallah में एडमिशन लेने वाले किसी स्टूडेंट ने JEE Main, JEE Advanced या NEET में बेहतर रैंक किया है तो उसके शिक्षक को PhysicsWallah की तरफ से इनाम दिया जाएगा. इनाम के तौर पर शिक्षकों को 2 से 15 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा.


मसलन, प्रतिद्धंदी कोचिंग सेंटर्स से आया कोई स्टूडेंटस PhysicsWallah में कोचिंग करते हुए JEE Main, JEE Advanced या NEET में ‘ऑल इंडिया रैंक 1’ हासिल करता है, उसे लाने वाले शिक्षक काे सबसे अधिक 15 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. वहीं दूसरी और तीसरी रैंक के लिए 12 लाख, चौथी से 10वीं रैंक के लिए 9 लाख , 11वीं से 100वीं रैंक के लिए 7.5 लाख रुपये, 101वीं से 500वीं रैंक के लिए 4 लाख रुपये और 501वीं से 1,000वीं के बीच रैंक प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 2 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा. इसके लिए जरूरी है कि स्टूडेंट तय समय-सीमा से पहले एनरोल करें और कम से कम दो सब्जेक्ट की क्लास अटेंड करें.

 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe