महाराष्ट्र में अगले साल से ऑनलाइन होगा TET…. पेपर लीक के बाद राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव लागू करने का किया ऐलान

 

महाराष्ट्र TET का बीते दिनों पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. अब राज्य सरकार ने TET के आयोजन काके लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अगले साल से TET का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा. आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

Maharashtra TET: महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले में राज्य पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र TET के आयोजन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत अगले साल यानी 2027 से महाराष्ट्र TET का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा. महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने इस बदलाव को लागू करने का ऐलान किया है. महाराष्ट्र TET का आयोजन ऑनलाइन संभव हो सके, इसके लिए राज्य सरकार एक नियोजन कमेटी का गठन करेगी

आइए, जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. मसलन, महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक मामला समझते हैं. जानते हैं कि महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बाद सरकार ने क्या फैसला लिया था. जानेंगे कि ऑनलाइन एग्जाम के आयोजन से कैसे कैंडिडेट्स को फायदा होगा. विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

महाराष्ट्रTET रद्द

पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है.परिषद ने कहा है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए, मामले की गहन जांच होने तक 28 जून 2026 को होने वाली TET परीक्षा को टाल दिया गया है.

2025 में कोल्हापुर से TET पेपर हुआ था लीक

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का ये पहला मामला नहीं है. प्रदेश में इससे पहले भी पेपर लीक की घटना हो चुकी है. 2025 में कोल्हापुर से TET पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के लिए TET की सुचिता बनाए रखना चुनौतिपूर्ण बना हुआ है.

ऑनलाइन TET से कैंडिडेट्स को फायदा

माना जा रहा है कि ऑनलाइन TET के आयोजन की घोषणा के तहत कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में इसका आयोजन किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. हालांकि कम्प्यूटर ज्ञान ना रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए ये चुनौतिपूर्ण होगा

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe