NEET-JEE का पैटर्न बदलेगा… एजुकेशन मिनिस्ट्री की कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, कोचिंग सेंटरों पर लगाम लगाने की तैयारी

NEET- JEE, CUET समेत दूसरे एंट्रेंस एग्जाम के पैटर्न में बदलाव हो सकता है. एंट्रेंस एग्जाम में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स की कोचिंग सेंटर्स पर बढ़ती निर्भरता को कम करने के लिए शिक्षा मंत्रालय इस संबध में जल्द फैसला ले सकता है. शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित कमेटी ने इस संबंध में सिफारिशें सौंप दी हैं.

नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) यूजी, जवाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) समेत अन्य एंट्रेंस टेस्ट के पैटर्न में बड़ा बदलाव हो सकता है. इसकी कवायद शुरू हो गई है. इस संंबंध में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गठित 9 सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय को अब फैसला लेना है. इस फैसले के बादनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट, जेईई, सीयूईटी समेत दूसरे एंट्रेंस एग्जाम के नए पैटर्न को अंतिम रूप दिया जाएगा. हालांकि ये पूरी कवायद कोचिंग सेंटर्स पर लगाम लगाने को लेकर हैआइए, पूरा मामला विस्तार से समझते हैं. जानते हैं कि शिक्षा मंत्रालय ने कब और किसके नेतृत्व में कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने क्या सिफारिशें दी हैं. जानते हैं कि एंट्रेंस एग्जाम के नए पैटर्न का क्या आधार होगा, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

2025 में विनीत जोशी की अध्यक्षता में बनी थी कमेटी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जून 2025 में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की थी, जिसका अध्यक्ष उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को बनाया गया था. इस कमेटी का मुख्य मकसद स्टूडेंट्स की कोचिंग पर निर्भरता कम करना, डमी स्कूलों के प्रसार पर रोकथाम लगाना और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसे अहम एंट्रेंस टेस्ट की निष्पक्षता की जांच करना था.

कमेटी ने सौंपी सिफारिशें

जानकारी के मुताबिक कमेटी ने अपनी सिफारिश में जेईई, नीट, सीयूईटी जैसे अहम एंट्रेंस एग्जाम के पैटर्न में बदलाव की सिफारिश की है. कमेटी ने माना है कि स्टूडेंट्स की कोचिंग पर निर्भरता कम करने के लिए जरूरी है कि एंट्रेंस टेस्ट के डिजाइन में बदलाव किया जाए. इस ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्रालय अब कोचिंग सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने के साथ हीएंट्रेंस एग्जाम को फिर से डिजाइन करने पर विचार कर रही है.

जेईई एडवांस्ड का भी बदल रहा पैटर्न

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मे एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड का भीपैटर्न बदलेगा. जेईई एडवांस्ड के नए पैटर्न में फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री (PCM) की जगह सिर्फ एप्टीट्यूट के सवाल शामिल किए जाएंगे. जेईई एडवांस्ड का नया पैटर्न बदलने की कवायद शुरू हो गई है. इसी कड़ी में जेईई एडवांस्ड के नए पैटर्न का ट्रायल करने की रूपरेखा तय कर ली गई है. जुलाई में सभी 23 IITs में बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के बीच जेईई एडवांस्ड के नए पैटर्न का ट्रायल होगा. ट्रायल की रिपोर्ट IITs की नियामक संस्था IIT काउंसिल बैठक में पेश की जाएगी. सब कुछ ठीक रहा तो आगे की रणनीति तय करते हुए जेईई एडवांस्ड 2027 को नए पैटर्न से आयोजित किया जा सकता है.

0

 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe