SBI Apprentice Admit Card 2026 :-SBI में अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 SBI Apprentice Admit Card 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड कर लेना जरूरी है.

SBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून 2026 थी. एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 जून तय की गई थी. अब भर्ती परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. एडमिट कार्ड 30 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकते हैं. उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे.

ऐसे डाउनलोड करें SBI Apprentice Admit Card

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Apprentice Recruitment 2026 या Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरकर लॉगिन करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • सभी जानकारी जांच लें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.

SBI Apprentice Admit Card 2026 Download Link

7150 पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 3086 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 699 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1672 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1107 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 586 पद निर्धारित किए गए हैं.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें. अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूर लेकर जाएं.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe