Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत अलग-अलग स्केल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर स्वीकार किए जाएंगे.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है. परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होंगे.
कौन कर सकता है अप्लाई?
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है.
एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.
Bank of India Credit Officer Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं.
- होम पेज पर Credit Officer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. अंतिम चयन सफल उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार होगा. चयनित उम्मीदवारों को MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्केल के अनुसार वेतन मिलेगा. शुरुआती कुल मासिक सैलरी 64,820 रुपये से 93,960 रुपये होगी.
0 Comments