NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच पुणे तक पहुंच गई है, जहां CBI ने एक महिला को हिरासत में लिया है. देशभर में फैले इस रैकेट के चलते लाखों छात्रों में नाराजगी है. NTA को हटाने और नई संस्था बनाने की मांग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची है.
कई राज्यों में फैला रैकेट
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इस रैकेट के तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. इस घोटाले के कारण NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने का फैसला लिया गया है, जिससे देशभर के लाखों विद्यार्थियों में नाराजगी और असमंजस का माहौल बना हुआ है. हालांकि NTA ने इस पेपर को दोबारा कराने की घोषणा कर दी है, लेकिन बार-बार हो रही इस धांधली के बाद NTA सवालों के घेरे में आ गया है.
NTA को हटाने की उठी मांग
NEET-UG पेपरलीक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. NEET कराने वाली एजेंसी NTA को हटाने की मांग उठने लगी है. दायर याचिका में NTA को हटाकर नई संस्था के गठन की मांग की गई है. साथ ही यह भी मांग की गई है कि सीबीआई से चार हफ्ते में स्टेट्स रिपोर्ट मांगा जाए. सर्वोच्च न्यायालय में यह याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने दायर की है. याचिकाकर्ता की प्रमुख मांगों में से एक यह है कि NTA को या तो पूरी तरह बदल दिया जाए या उसमें बड़ा सुधार किया जाए, ताकि एक नई, मजबूत, हाई-टेक और स्वतंत्र संस्था बनाई जा सके.
0 Comments