SBI PO प्रीलिम्स में 15000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास, जानें कब होगी मेंस परीक्षा

 SBI PO प्रीलिम्स का रिजल्ट पहले ही घोषित हो चुका था, जिसमें सिर्फ क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए थे. इसके कुछ दिन बाद अलग से स्कोरकार्ड जारी किया गया, जिसमें हर उम्मीदवार के सेक्शन-वाइज और कुल मार्क्स देखे जा सकते हैं, चाहे वे क्वालिफाई हुए हों या नहीं.

SBI PO Prelims में कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट?

करीब 11 लाख उम्मीदवारों ने SBI PO भर्ती के लिए आवेदन किया था, जिनमें से प्रीलिम्स परीक्षा के बाद कुल 15,802 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. प्रीलिम्स परीक्षा 1 और 2 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी.

कैटेगरी वाइज कट-ऑफ कितनी रही?

स्कोरकार्ड के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं. सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 100 में से 66.25 अंक रही, जबकि EWS वर्ग की कट-ऑफ 64.75 अंक दर्ज की गई. बाकी कैटेगरी की कट-ऑफ जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं.

SBI PO Prelims Result 2026 Check PDF

SBI PO Prelims Score Card 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • अब "Careers" सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद "Current Openings" में जाकर PO भर्ती से जुड़ा लिंक ढूंढें.
  • "Marks Secured" या स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर दिखने वाला स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, 1500 पदों पर वैकेंसी

SBI PO मेंस परीक्षा कब होगी?

शॉर्टलिस्ट हुए सभी उम्मीदवारों के लिए SBI PO मेंस परीक्षा सितंबर में ही आयोजित की जाएगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में परीक्षा की तारीख नहीं बताई गई है. मेंस एग्जाम में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के सवाल पूछे जाएंगे. एडमिट कार्ड सितंबर के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe