पटना में लगने जा रहा है नौकरियों का मेला, 20 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती

 Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए राज्य सरकार रोजगार का अवसर लेकर आई है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 5 दिवसीय बिहार मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है.

यह मेगा जॉब फेयर 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस जॉब फेयर के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर की 50 से अधिक नामी कंपनियां 20,000 से अधिक पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती करेंगी. सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा.

Image

Bihar Mega Job Fair 2026: किन सेक्टर्स में मिलेंगी नौकरियां और कितनी होगी सैलरी?

इस मेगा जॉब फेयर में देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट कंपनियां हिस्सा ले रही हैं. मुख्य रूप से निम्न सेक्टर्स में बंपर नियुक्तियां की जाएंगी-

  • बैंकिंग और फाइनेंस (BFSI): कोटक महिंद्रा बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन, टीवीएस क्रेडिट इत्यादि.
  • रिटेल और ई-कॉमर्स: रिलायंस रिटेल, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा ग्रुप)
  • लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर: टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन लिफ्ट्स एंड एस्केलेटर

Bihar Mega Job Fair 2026 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

बिहार के किसी भी जिले के युवा इस मेले में शामिल हो सकते हैं. योग्यता शर्तें इस प्रकार हैं-

  • योग्यता: 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा धारक और ग्रेजुएट्स (Graduates).
  • अनुभव: फ्रेशर्स (जिन्हें कोई अनुभव नहीं है) और अनुभवी प्रोफेशनल दोनों ही पात्र हैं.
  • उम्र सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
Image

Patna Mega Job Fair 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य, बिना स्लिप नहीं मिलेगी एंट्री

जॉब फेयर में भाग लेने के लिए युवाओं को पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है. ज्ञान भवन परिसर में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास वैलिड रजिस्ट्रेशन स्लिप होगी.

ये भी पढ़ें: कॉलेज के बाद पहली जॉब पाने में आ रही है दिक्कत? इन 5 सॉफ्ट स्किल्स से निखारें अपनी पर्सनैलिटी

Patna Mega Job Fair 2026 Registration Process: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. बिहार सरकार के ऑफिशियल DETJOB Portal detjob.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए "Job Seeker Registration" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
  4. अपनी पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण सावधानीपूर्वक भरें.
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाली रजिस्ट्रेशन स्लिप (Ackowledgement Receipt) का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
Image

इस जॉब फेयर के लिए सरकार द्वारा कोई आवेदन फीस या एंट्री फीस नहीं ली जा रही है, यह पूरी तरह फ्री है. आप चाहें तो डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Bihar Mega Job Fair in Patna Online Registration

Patna Mega Job Fair 2026 Essential Documents: इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

19 अगस्त को ज्ञान भवन पटना जाने से पहले अभ्यर्थी अपने साथ नीचे दिए गए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की 3-4 फोटोकॉपी सेट और ओरिजिनल कॉपी जरूर रख लें.

  • ऑनलाइन डाउनलोड की गई रजिस्ट्रेशन स्लिप.
  • लेटेस्ट बायोडाटा या रिज्यूमे (Resume)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट).
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड).
  • 4 पीस पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.

Bihar Rojgar Mela 2026 Helpline No: हेल्पलाइन नंबर

रजिस्ट्रेशन करने या मेले से जुड़ी किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए बिहार कौशल विकास मिशन का टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 296 5656 जारी किया गया है, जहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe