शिक्षक दिवस ग्रीटिंग कार्ड पर लिखें ये कोट्स, टीचर्स के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Teachers Day Quotes For Greeting Card: हर साल 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन शिक्षकों को सम्मान देने का मौका है, जो सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि सही रास्ते पर आगे बढ़ने की सीख भी देते हैं. शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को ग्रीटिंग कार्ड, फूल और छोटे-छोटे तोहफे देकर शुभकामनाएं देते हैं.

अगर आप भी शिक्षक दिवस पर फेवरेट शिक्षक के लिए ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर रहे हैं और उसमें कुछ खास लिखना चाहते हैं, तो ये छोटे और दिल से निकले कोट्स आपके काम आ सकते हैं.

शिक्षक दिवस पर ग्रीटिंग कार्ड के लिए 10+ कोट्स

  1. एक अच्छे शिक्षक की सीख जिंदगीभर हमारा मार्गदर्शन करती है. शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  2. आपने हमें सिर्फ पढ़ाया नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनना भी सिखाया. Happy Teacher's Day!
  3. आपकी डांट में भी हमारी भलाई और आपकी सीख में हमारा भविष्य छिपा है. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  4. किताबों से आगे जिंदगी को समझने की सीख देने वाले हर शिक्षक को सलाम.
  5. आप हमारे शिक्षक ही नहीं, हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा भी हैं. Happy Teacher's Day!
  6. आपकी एक अच्छी बात हमारी पूरी जिंदगी बदल सकती है. ऐसे शानदार शिक्षक को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  7. जो ज्ञान बांटकर दूसरों का भविष्य रोशन करे, उससे बड़ा शिक्षक कोई नहीं. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  8. आपने हमें सपने देखना और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करना सिखाया. Thank You, Teacher!
  9. आपकी मेहनत, धैर्य और सीख के लिए दिल से धन्यवाद. शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं.
  10. हमारी सफलता में आपके मार्गदर्शन की भी एक खास कहानी होगी. हमारे प्यारे शिक्षक को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  11. आपकी दी हुई सीख हमारे जीवन की सबसे कीमती पूंजी है. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  12. आपने हमारी गलतियों को सुधारा और हर कदम पर आगे बढ़ना सिखाया. Thank You, Teacher!
  13. एक शिक्षक की पहचान सिर्फ उसकी क्लास से नहीं, बल्कि उसके विद्यार्थियों की सफलता से होती है.
  14. आपकी मेहनत ने हमारे सपनों को उड़ान दी है. शिक्षक दिवस पर आपको दिल से धन्यवाद.
  15. आपने हमें सवाल पूछना, जवाब ढूंढना और कभी हार न मानना सिखाया. Happy Teacher's Day!
  16. आपकी सीख जिंदगी के हर मोड़ पर हमारा हौसला बढ़ाएगी. शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
  17. हमारे भविष्य को बेहतर बनाने में आपके योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. धन्यवाद शिक्षक!
  18. आपकी क्लास की बातें शायद आज भूल जाएं, लेकिन आपकी सीख हमेशा याद रहेगी. शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं.
  19. एक शिक्षक वह होता है, जो ज्ञान के साथ आत्मविश्वास भी देता है. ऐसे गुरु को शत-शत नमन.
  20. हमारे सपनों पर विश्वास करने और हमें उन्हें पूरा करने की राह दिखाने के लिए धन्यवाद. Happy Teacher's Day!


 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe