हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक पे-स्केल का लाभ मिलेगा
10 जुलाई से आवेदन, 6 अगस्त लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने बताया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन जमा होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें और फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह चेक कर लें.
भर्ती से पहले पढ़ें सभी नियम और निर्देश
आयोग ने भर्ती से संबंधित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन की फीस, सेलेक्शन और रिजर्वेशन सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई है. कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है. साथ ही आयोग ने लास्ट डेट का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है. लंबे समय बाद हिमाचल पुलिस में बड़ी संख्या में निकली यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है.
0 Comments