महाराष्ट्र में बी.फार्मेसी और फार्म.डी कोर्स में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट है. स्टेट सीईटी सेल ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए CAP 2026 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए.
- CAP 2026 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू.
- आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है.
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 अगस्त 2026 तक होगा.
महाराष्ट्र में बी.फार्मेसी और फार्म.डी कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. CET सेल ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के जरिए राज्य के अलग-अलग सरकारी और निजी फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा. आवेदन के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट की पूरी प्रक्रिया तय शेड्यूल के अनुसार पूरी की जाएगी. उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.
राज्य के प्रमुख फार्मेसी कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक चलेगी, जबकि डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन 11 अगस्त 2026 तक ई-स्क्रूटनी या फिजिकल स्क्रूटनी के माध्यम से होगा.
मेरिट लिस्ट
सीईटी सेल के अनुसार, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 13 अगस्त 2026 को जारी होगी. अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वह 14 से 17 अगस्त के बीच दर्ज करा सकता है. इसके बाद 19 अगस्त 2026 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और फिर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी.
एलिजिबिलिटी
इन कोर्सों में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) या बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी के पास MHT CET 2026 का वैलिड स्कोर होना चाहिए. NEET UG 2026 स्कोर वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. जनरल कैटेगरी के लिए 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं.
इतनी लगेगी फीस
आवेदन की फीस जनरल कैटेगरी और महाराष्ट्र से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये रखी गई है. महाराष्ट्र के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये, जबकि एनआरआई, ओसीआई और विदेशी नागरिकों को 10,000 रुपये फीस देनी होगी.
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद MHT CET या NEET UG का आवेदन नंबर, व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके.
0 Comments