बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने यूजी एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इस बार पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए गए हैं, जिससे केवल एलिजिबल उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे
9200 से ज्यादा सीटों पर मिलेगा एडमिशन
बीएचयू ने पहले ही यूजी प्रवेश बुलेटिन और अन्य जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. विश्वविद्यालय के कला, साइंस, सोशल साइंस, विजुअल आर्ट समेत कई फैकल्टी के एक हजार से ज्यादा विषय संयोजनों में करीब 9200 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें आरक्षित श्रेणियों, बीएचयू कर्मचारियों के आश्रितों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए निर्धारित सीटें भी शामिल हैं. हर साल एक लाख से ज्यादा छात्र आवेदन करते हैं, लेकिन डॉक्यूमेंट्स या एलिजिबिलिटी की कमी के कारण बड़ी संख्या में आवेदन निरस्त हो जाते हैं.
विद्यापीठ में भी एडमिशन जारी
इस वर्ष समर्थ पोर्टल पर सीयूईटी यूजी 2026 के अंकों और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की ऑनलाइन जांच की व्यवस्था की गई है. इससे एलिजिबिलिटी का वेरीफिकेशन पहले ही हो जाएगा. वहीं, बीएफए और बीपीए जैसे प्रायोगिक परीक्षा वाले कोर्सेज की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया अलग से संचालित की जाएगी. विश्वविद्यालय अगस्त तक यूजी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है.
दूसरी ओर, काशी विद्यापीठ में गुरुवार को बीएससी बायो में 173 और बीम्यूज में 22 छात्रों ने एडमिशन लिया. फीस जमा करने के बाद विद्यार्थियों को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी मौके पर ही उपलब्ध कराए गए. 10 जुलाई को बीएससी बायो और बीएफए की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी.
0 Comments