UP Excise Constable Recruitment 2026 :-UP में एक्साइज कांस्टेबल बनने का मौका, सैलरी होगी 63200

 UP Excise Constable Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से बंपर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.

यूपी में इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 को शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 जून 2026 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UP Excise Constable Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर क्लिक करें.
  • अब UPSSSC Excise Constable Online Form 2026 पर जाएं.
  • इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें.

UP Excise Constable Online Form 2026 Apply Online

एप्लीकेशन फीस

यूपी में एक्साइज कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए को एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा. इसमें हर कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 25 रुपये रखी गई है. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक होगी.

UP Excise Constable Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

UPSSSC आबकारी सिपाही (Excise Constable) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. इसके साथ ही अभ्यर्थी को भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना चाहिए.

शारीरिक मानकों की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर और सीना 80 से 85 सेंटीमीटर होना चाहिए. वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. योग्यता और शारीरिक मानकों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe