Assistant Professor Recruitment 2026 :-1.25 लाख रुपये महीने की सैलरी और प्रोफेसर बनने का मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली वैकेंसी

 Assistant Professor Recruitment 2026: अगर आप भी प्रोफेसर बनना चाहते हैं और महीने में लाखों की सैलरी उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने प्रोफेसर की भर्ती निकाली है. सैलरी 1.25 लाख प्रति महीने होगी. अप्लाई करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर लें.

DU के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (TIET), पटियाला के तहत ये भर्ती निकाली है. यह भर्ती कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष के अनुबंध (Contract) पर नियुक्त किया जाएगा. हालांकि, चुने गए असिस्टेंट प्रोफेसर कॉन्ट्रैक्चुअल होंगे. लेकिन सैलरी शानदार है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने PhD पूरी कर ली है या अपनी पीएचडी थीसिस जमा कर दी है. इसके अलावा, डॉक्टोरल डिग्री पूरी करने के करीब पहुंच चुके शोधार्थियों को भी आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया गया है. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एजुकेशनल फील्ड में शानदार रिकॉर्ड, रिसर्च के प्रति इंटरेस्ट, अकैडमिक एक्सीलेंस और अच्छी कम्युनिकेशन स्क्लि्स होनी चाहिए.

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 25 जून 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

इन विषयों में हैं अवसर

  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (VLSI या कंप्यूटर से संबंधित विशेषज्ञता)
  • गणित विभाग (कंप्यूटर-संबंधित विशेषज्ञता के साथ)
  • लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज

क्या है थापर इंस्टीट्यूट की खासियत?

पटियाला स्थित थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी देश के फेमस इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. संस्थान में 100 से अधिक शिक्षण एवं शोध प्रयोगशालाएं हैं. साथ ही फैकल्टी रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए सीड फंडिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाता है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe