SSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग ने JSA और LDC पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है. जो अभ्यर्थी इन पदों पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, वो निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
एज लिमिट और छूट
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में राहत दी जाएगी.
परीक्षा पैटर्न जानें
कैंडिडेट का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी.
पेपर-1: इस पेपर में उम्मीदवारों को निबंध लिखना होगा. परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा.
पेपर-2: दूसरे पेपर में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी और जनरल नॉलेज से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. यह पेपर भी 100 अंकों का होगा और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है. गलत आंसर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी.
ऐसे करें आवेदन
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. अप्लाई करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी होगा. इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित डिटेल दर्ज करें. सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें और आवेदन फॉर्म जमा कर दें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना न भूलें.
0 Comments