IAF Agniveervayu Result 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती का रिजल्ट जारी किया, ऐसे देखें मेरिट लिस्ट

भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है. भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब अपने चयन की स्थिति जानने का मौका मिल गया है. वायुसेना ने मुख्य मेरिट लिस्ट के साथ-साथ वेटिंग (स्टैंडबाय) लिस्ट भी जारी की है. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए तैयार रहना होगा. वहीं वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के पास भी चयन का अवसर बना रहेगा.





मार्च में आयोजित हुई थी परीक्षा

अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मार्च 2026 को किया गया था. इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा और अन्य निर्धारित चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट सूची तैयार की गई है.

फाइनल मेरिट लिस्ट के साथ जारी हुई वेटिंग लिस्ट

वायुसेना द्वारा जारी रिजल्ट में दो अलग-अलग लिस्ट प्रकाशित की गई हैं. पहली लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिनका चयन सीधे तौर पर किया गया है. दूसरी लिस्ट वेटिंग या स्टैंडबाय उम्मीदवारों की है. अगर मुख्य लिस्ट में शामिल कोई उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं करता है या किसी कारण से स्थान खाली होता है तो वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को मौका दिया जा सकता है.


ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट लॉगिन विकल्प चुनना होगा. इसके बाद यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करना होगा. लॉगिन के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.

एज लिमिट और क्वालिफिकेशन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी. वहीं एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के तहत साइंस स्ट्रीम के अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर जरूरी थे.इसके अलावा इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर और फिजिक्स-मैथ्स के साथ दो वर्षीय प्रोफेशनल कोर्स पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के एलिजिबल थे.

मेरिट के आधार पर हुआ चयन

भारतीय वायुसेना ने फाइनल चयन लिस्ट मेरिट रैंकिंग के आधार पर तैयार की है. सफल उम्मीदवार अब आगामी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं की तैयारी में जुट गए हैं. अग्निपथ योजना के तहत यह भर्ती युवाओं को भारतीय वायुसेना में सेवा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है.



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe