WWDC 2026 में क्या-क्या देखने को मिल सकते हैं?
- Apple जल्द ही अपने Siri को पूरी तरह नए और एडवांस वर्जन में बदल सकता है. Bloomberg की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक next-gen Siri पर काम कर रही है, जो पहले से कहीं ज्यादा इसे स्मार्ट बना देगी. इसमें Google के Gemini AI मॉडल का भी सपोर्ट मिलने की चर्चा है.
- Apple अब सिर्फ Siri तक सीमित नहीं रहने वाला है. आने वाले अपडेट में Visual Intelligence और भी स्मार्ट हो सकता है. यह इमेज देखकर सीधे न्यूट्रिशन की जानकारी या कॉन्टैक्ट डिटेल्स पहचान सकेगा. इसके साथ ही Photos ऐप में भी बड़े AI फीचर्स आने की उम्मीद है. इससे यूजर्स फोटो के बैकग्राउंड को बढ़ा सकेंगे, इमेज की क्वालिटी सुधार सकेंगे और पहले से ज्यादा साफ-सुथरे और बेहतर एडिट आसानी से कर पाएंगे.
- AI से जुड़े अपडेट्स के अलावा, कंपनी iPadOS 27, iOS 27, macOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के लिए भी नए अपडेट्स पेश कर सकती है. ये सभी अपडेट्स यूजर्स के लिए बेहतर परफॉर्मेंस और नए एक्सपीरियंस लेकर आ सकते हैं.
0 Comments