UPSC Previous Year Question Paper: यहाँ से डाउनलोड करें पिछले 10 सालों के हल सहित यूपीएसससी प्रश्न पत्र

 UPSC Previous Year Question Paper: यूपीएससी पिछले साल के प्रश्न पत्र, परीक्षा पैटर्न, अंकों के वितरण और परीक्षा की अवधि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। आप इस लेख के माध्यम से पिछले 10 सालों के प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड लिंक और परीक्षा का लेवल सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

UPSC Previous Year Question Paper: पिछले सालों के प्रश्न पत्र परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करने से आपको परीक्षा के  डिफिकल्ट लेवल, प्रश्नों का नेचर, बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न और महत्वपूर्ण विषय सहित आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जागरण जोश की परीक्षा तैयारी टीम ने सिविल सेवा परीक्षा के पिछले वर्षों के लिए पिछले 10 वर्षों के UPSC प्रश्न पत्र PDF का सीधा डाउनलोड लिंक प्रदान किया है। इसके चलते आप पिछले कई सालों के परीक्षा के ट्रेंड समझ सकते हैं और तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। 

UPSC Previous Year Question Paper PDF 

यूपीएससी प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को लेटेस्ट ट्रेंड ,पाठ्यक्रम और परीक्षा के फॉर्मेट के आधार पर रणनीति बनाने में मदद करता है, साथ ही यह डिफिकल्ट लेवल और उन विषयों को समझने में भी मदद करता है जिनसे परीक्षा में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। पिछले परीक्षा रुझानों के अनुसार, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का डिफिकल्ट लेवल मीडियम  पाया गया है और यूपीएससी मुख्य परीक्षा आमतौर पर मीडियम से कठिन होती है। इस प्रकार, आगामी CSE प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों का लेवल मीडियम होने की आशंका है। ऐसे में आपको परीक्षा में सफल होने के लिए  2023, 2022, 2021, 2020, 2019 और उससे पहले के यूपीएससी प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए। 

हल सहित UPSC Prelims Previous Year Question Paper PDF डाउनलोड लिंक 

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है। हालांकि, फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय इन्हें नहीं गिना जाएगा। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में दो वस्तुनिष्ठ पेपर (GS पेपर I और GS पेपर II (CSAT) शामिल होते हैं। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है और परीक्षा की अवधि प्रत्येक के लिए 2 घंटे है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके वर्ष 2014 से 2023 तक यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्रों के उत्तर सहित PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe