JNVST कक्षा 6 फेज 2 रिजल्ट 2026: नवोदय विद्यालय समिति ने JNVST कक्षा 6 फेज 2 के रिजल्ट कल यानी 22 मई 2026 को ऑनलाइन घोषित कर दिए गए है। पेरेंट्स अपने छात्रों के एग्जाम रोल नंबर का उपयोग करके navodaya.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड और पूरी मेरिट लिस्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 फेज 2 (Phase 2) का रिजल्ट कल यानी ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया गया है। इस एग्जाम में शामिल हुए पेरेंट्स और इच्छुक छात्र अब NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपने एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट को प्राप्त कर सकते हैं।
जो भी छात्र 11 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई फेज 2 के एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट और JNVST Class 6 Merit List PDF नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
JNVST Class 6 Result 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइट
JNVST Class 6 के रिजल्ट से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
एग्जाम का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 |
आयोजक संस्था | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
कक्षा | कक्षा 6 (Class VI) |
फेज 2 एग्जाम डेट | 11 अप्रैल 2026 |
फेज 2 रिजल्ट जारी होने की डेट | 22 मई 2026 |
रिजल्ट चेक करने का मोड | ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट) एवं ऑफलाइन (स्कूल नोटिस बोर्ड) |
ऑफिशियल वेबसाइट |
नवोदय विद्यालय समिति ने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के साथ-साथ क्षेत्र - वाइज मेरिट लिस्ट की PDF भी जारी कर दी गई है। इसमें पास हुए सभी छात्रों के रोल नंबर और नाम शामिल होते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को देखें।
- नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "JNVST Class 6 Phase 2 Selection List PDF" के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपके रीजन यानी क्षेत्र की PDF फाइल खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
- PDF में अपना नाम या रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F या मोबाइल में सर्च आइकॉन का उपयोग करें।
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स
छात्र रिजल्ट के स्कोरकार्ड को देखने के लिए और आपने सेलेक्शन को जानने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं।
स्टेप 1: ऑफिशियल पोर्टल navodaya.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2: होमपेज पर "View JNVST Class VI Phase II Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि फिल करनी होगी।
स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद "Submit" या "Check Result" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें साफ लिखा होगा कि आप सेलेक्टेड हैं या नहीं।
स्टेप 6: भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
ऑनलाइन के अलावा, रिजल्ट की हार्ड कॉपी संबंधित जिले के जिला मजिस्ट्रेट (DM), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और संबंधित नवोदय विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी ऑफलाइन मोड में उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही, पास होने वाले छात्रों को स्पीड पोस्ट और SMS के जरिए भी जानकारी दे दी गई है।
0 Comments