UP Lekhpal Exam City OUT 2026: यूपी लेखपाल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Direct Link से देखें कहां होगा परीक्षा सेंटर

Up lekhpal exam city 2026 check Link: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी आ गई है। कैंडिडेट्स UPSSSC ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से अपने परीक्षा शहर की डिटेल्स देख सकते हैं। यहां आपको डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है



UPSSSC Lekhpal Exam City Intimation Slip 2026 Released: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लेखपाल भर्ती की एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in से देख सकते हैं कि उनका पेपर किस जगह है। यूपी लेखपाल एग्जाम सिटी इंटीमेशन 2026 स्लिप देखने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगइन करना होगा। आपको यहां सीधा लिंक भी दिया जा रहा है।


UP Lekhpal Mains Exam 2026: यूपी लेखपाल परीक्षा शहर

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 44 जनपदों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई थी। ऐसे में अब जो भी कैंडिडेट लेखपाल भर्ती मेंस का पेपर देने वाले हैं, वो मुख्य परीक्षा के लिए अपने एग्जाम सेंटर की सूचना चेक कर सकते है। भर्ती आयोग ने इसका विवरण उपलब्ध करवा दिया है। इसके लिए पहले आपको लेखपाल मेंस की फीस भरनी होगी। तभी आप एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख पाएंगे।

How to Download UP Lekhpal Exam City 2026: लेखपाल एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें?

यूपी लेखपाल परीक्षा शहर की सूचना देखने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Login में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर के जरिए लॉगइन करें।
  • अब अगर आपने लेखपाल मेंस की फीस सबमिट कर दी होगी, तो आपको UP Lekhpal 2025 Exam City Link का नजर आएगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपकी सामने परीक्षा शहर की डिटेल आ जाएगी।
डायरेक्ट लिंक- UPSSSC Lekhpal Mains Exam City 2026 Download Link

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe