NALCO में नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

 NALCO Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं, या आपके पास आईटीआई या डिप्लोमा की डिग्री है और आप केंद्र सरकार की किसी बड़ी कंपनी (PSU) में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. भारत सरकार की फेमस नवरत्न कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के 268 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्तियां मुख्य रूप से नालको के दामनजोड़ी (ओडिशा) स्थित माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई हैं. 





जरूरी तारीख 

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 21 मई 2026 
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 10 जून 2026 
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 10 जून 2026

NALCO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नाम  कुल पद 
Supt JOT ऑपरेटर 55
Supt JOT फिटर 12
Supt JOT इलेक्ट्रिकल 35
Supt JOT लैबोरेट्री (Laboratory) 06
Supt JOT इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 10
ऑपरेटर HEMM ग्रेड-III 06
माइनिंग मेट ग्रेड-III (Mining Mate) 21
जूनियर फोरमैन – माइंस (Jr. Foreman) 08
जूनियर फोरमैन – इलेक्ट्रिकल (Jr. Foreman) 03
ऑपरेटर ग्रेड-III 54
टेक्नीशियन फिटर ग्रेड-III 13
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ग्रेड-III 35
टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-III 10
कुल पद  268

NALCO Recruitment 2026 Notification Check Here

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले NALCO की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं. 
  • होमपेज पर Non-Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें. 
  • अपनी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

सैलरी और अन्य फायदे

SUPT (JOT) पद पर चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान 15,500 प्रति माह का स्टाइपेंड और नालको हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल फैसिलिटी मिलेगी

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपकी सलेरी 29,500 से 70,000 रुपये (T0 ग्रेड) होगी. वहीं जूनियर फोरमैन (S0 ग्रेड) की सैलरी 36,500 से 1,15,000 रुपये होगी. इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे. 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe