राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

 RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: अगर आप कंप्यूटर फील्ड से हैं और राजस्थान में सरकारी टीचर (कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों में मिलाकर कुल 3,951 पदों पर यह बंपर वैकेंसी निकाली गई है.  






RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: जरूरी डेट्स  

  • फॉर्म भरने की शुरुआत: 25 मई 2026
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट: 23 जून 2026 
  • परीक्षा की संभावित तारीख: 22-23 अगस्त 2026 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Computer Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR प्रोसेस पूरी करें.
  • लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

वैकेंसी डिटेल्स 

विभाग का नाम पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र  अनुसूचित क्षेत्र कुल पद 
माध्यमिक शिक्षा विभाग सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 268 32 300
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 2736 679 3,415
2. संस्कृत शिक्षा विभाग सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 20 02 22
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 200 14 214
कुल योग (Grand Total) 3,224 727 3,951

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर: इसके लिए आपके पास ग्रेजुएशन के साथ PGDCA / A-Level सर्टिफिकेट होना चाहिए. या फिर आपने CS/IT/ECE/EE जैसी ब्रांच से BE./BTech किया हो. इसके अलावा BCA या BSc (कंप्यूटर साइंस/IT) वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं. 
  • सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर: इस पद के लिए मास्टर डिग्री जरूरी है. अगर आपने कंप्यूटर साइंस या आईटी में ME./MTech, MCA या MSc की है, तो आप इसके लिए बिल्कुल योग्य हैं. 
  • आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe