UP PET 2026 Syllabus: यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कई भर्ती में शामिल होने के लिए PET का स्कोर जारी है. ऐसे में इसे जरूरी माना जाता है. 1 सिंतबर आवेदन की अंतिम तारीख है.
- UP PET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 1 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है.
- UP PET के स्कोर से ग्रुप बी और ग्रुप सी की कई भर्तियों में शामिल होने का मिलता है मौका
- UP PET 2025 में शामिल कैंडिडेट्स भी स्कोर बढ़ाने के लिए कर सकते हैं आवेदन
UP PET 2026 Syllabus: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही UP PET 2026 के लिए 3 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. UP PET 2026 के लिए कैंडिडेट्स 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं UP PET 2025 में सफल हुए कैंडिडेट्स भी अपना स्कोर बेहतर करने के लिए UP PET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयोग की तरफ से अभी UP PET 2026 की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. कुल जमा UP PET 2026 का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स का इंंतजार खत्म हो गया है.
UP PET 2026 परीक्षा पैटर्न का क्या है?
UP PET 2026 का आयोजन UPSSSC की तरफ से आयोजित किया जाता है. UP PET एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन OMR शीट आधारित दो घंटे का एग्जाम होता है. इसमें कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें एक सवाल के जवाब के लिए 1 नंबर निर्धारित है. सभी सवाल वस्तुनिष्ठ (MCQ) पूछे जाते हैं. नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू है. गलत जवाब देने पर 0.25 नंबर काटने का प्रावधान है.
UP PET 2026 का सिलेबस क्या है? जानें किस सेक्शन से कितने नंबर के सवाल
UP PET 2026 में 100 सवाल पूछे जाएंगे. सभी 100 सवाल निर्धारित सिलेबस से पूछे जाएंगे. असल में UPSSSC ने UP PET के सिलेबस को 13 सेक्शन में बांटा हुआ है. इन 15 सेक्शन से सवाल पूछे जाते हैं, जिसके हिसाब से नंबरों का आवंटन किया गया है. आइए सिलेबस और उसके लिए निर्धारित के बारे में जानते हैं.
UP PET स्कोर से किन नौकरियों में शामिल हाेने का मौका?
UP PET एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है. इसके स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को भर्ती एग्जाम के लिए आवेदन करने की मंजूरी मिलती है. मसलन, यूपी में कई भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए UP PET पास होना जरूरी है. UP PET स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को लेखपाल भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, जूनियर असिस्टेंट भर्ती, क्लर्क / ऑफिस असिस्टेंट भर्ती, एक्साइज कांस्टेबल भर्ती, वन रक्षक भर्ती, पंचायत सहायक भर्ती, तकनीकी / लैब असिस्टेंट भर्ती समेत ग्रुप C की कई भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है.
0 Comments