BCom के बाद सिर्फ प्राइवेट सेक्टर ही नहीं, बल्कि बैंक, SSC, RBI, LIC और रेलवे जैसे सरकारी विभागों में भी करियर बनाने का मौका मिलता है. जानिए ऐसी 5 सरकारी नौकरियों के बारे में जिनके लिए BCom ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं.
Government Job BCom करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स प्राइवेट नौकरी के बारे में सोचते हैं, लेकिन बता दें कि सरकारी सेक्टर में भी कई ऐसी पोस्ट हैं जहां BCom ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं. बैंकिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन और अकाउंट्स से जुड़े पदों पर BCom की पढ़ाई काफी मददगार साबित होती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 सरकारी नौकरियों के बारे में.
Government Job after BCom: किसमें मिलेगी कितनी सैलरी ?
बैंक PO
अगर आपका इंटरेस्ट बैंकिंग सेक्टर में है, तो Bank PO एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है. IBPS PO और SBI PO के जरिए देशभर के सरकारी बैंकों में भर्ती होती है. सेलेक्शन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के बेसिस पर किया जाता है. इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ प्रमोशन के भी बेहतर अवसर मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: NIT Patna में हाईएस्ट पैकेज 41.37 LPA, देखें BTech Computer Science की कितनी सीटें
Government Job after BCom: SSC CGL
SSC CGL देश की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. इसके जरिए Income Tax Inspector, ऑडिटर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और कई अन्य पदों पर भर्ती की जाती है. BCom ग्रेजुएट्स के लिए यह एग्जाम काफी अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें अकाउंट्स और फाइनेंस से जुड़े पद भी शामिल होते हैं.
RBI अससिस्टेंट
अगर आप भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो RBI Assistant एक शानदार विकल्प है. इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों को अच्छी सैलरी, मेडिकल सुविधा और अन्य अलाउंसेज का लाभ मिलता है. इसके लिए लिखित एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट पास करना होता है.
Government Job after BCom: LIC AAO
LIC
में Assistant Administrative Officer (AAO) का पोस्ट काफी फेमस माना जाता है. इस पद पर काम करने वाले कैंडिडेट को अच्छी सैलरी के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. सेलेक्शन के लिए लिखित एग्जाम और इंटरव्यू में पास होना जरूरी होता है.
रेलवे अकाउंट्स डीपार्टमेंट
भारतीय रेलवे समय-समय पर अकाउंट्स और फाइनेंस से जुड़े पदों पर भर्ती निकालता है. BCom ग्रेजुएट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ जॉब सिक्योरिटी और प्रमोशन के अवसर भी मिलते हैं.
अगर आपने BCom किया है और सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं, तो इन परीक्षाओं पर फोकस कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी और आवेदन की तारीख जानने के लिए संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते
0 Comments