Railway NFR Apprentice Recruitment 2026: अगर आपने 10वीं पास कर ली है और रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बिना मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
रेलवे की इस वैकेंसी (Railway Job 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है. इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 तय की गई है.
रेलवे अप्रेंटिस के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 19 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कैटेगरी वाइज Railway Apprentice वैकेंसी डिटेल्स
| श्रेणी | पदों की संख्या |
| सामान्य (General) | 2686 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 1832 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 688 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 1056 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 515 |
| कुल पद | 6777 |
ऐसे करें Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन का ऑनलाइन भुगतान करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें
Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF Check Here
एप्लीकेशन फीस की बात करें तो General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है.
मेरिट लिस्ट से होगा चयन
इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसलिए जिन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक अच्छे हैं, उनके चयन की संभावना अधिक रहेगी.
रेलवे अप्रेंटिस को हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड
चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. मौजूदा नियमों के अनुसार NTC/STC धारकों को न्यूनतम 9,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. वहीं जिन उम्मीदवारों को दूसरे या तीसरे वर्ष की अप्रेंटिसशिप का लाभ मिलेगा, उन्हें क्रमशः 10,560 रुपये और 11,040 रुपये तक स्टाइपेंड मिल सकता है.
0 Comments