NCERT ने 8वीं क्लास की सोशल साइंस की नई किताब जारी की है. NCERT ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 8वीं सोशल साइंस की नई किताब जारी की है, जिसमें पुराने विवादित चैप्टर को हटाया गया है.
8वीं सोशल साइंस की किताब पर हुआ था विवाद
NCERT ने इस साल 8वीं सोशल साइंस की नई किताब जारी की थी, लेकिन किताब जारी होते ही वह विवादों में आ गई. असल में किताब में अदालत में भ्रष्टाचार का चैप्टर शामिल किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था और NCERT को फटकार लगाई थी, जिसके बाद NCERT ने सार्वजंनिक माफी मांगी थी.
सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की किताब में विवादित चैप्टर शामिल करने का तीन लेखकों को दोषी पाया था. सुप्रीम कोर्ट ने इन तीन लेखकों को प्रतिबंधित करने को कहा था. इसमें प्रोफेसर मिशेल डैनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्ना कुमार शामिल थे. केंद्र व राज्य सरकारों को निर्देशित किया था कि वह तीनों लेखकों से तत्काल संबंध तोड़ लें.
संशोधन के साथ नई किताब जारी
सुप्रीम कोर्ट ने 8वीं सोशल साइंस की किताब से विवादित चैप्टर हटाते हुए संशोधन के साथ नई किताब जारी करने का निर्देश NCERT को दिया था. इसी कड़ी में NCERT ने 8वीं सोशल साइंस की नई किताब जारी की है, जिसमें न्यायपालिका पर पूरा चैप्टर दोबारा लिखा गया है. नए चैप्टर मेंसुप्रीम कोर्ट की भूमिका, जनहित याचिका (PIL), ट्रिब्यूनल और वैकल्पिक विवाद समाधान जैसे नए विषयों को शामिल किया गया है. तो वहींन्यायपालिका की चुनौतियों, मामलों के लंबित रहने और भ्रष्टाचार जैसे हिस्सों को हटा दिया गया है.
0 Comments