MBBS Seat Matrix 2026: NMC प्रत्येक साल MBBS सीट मैट्रिक्स जारी करता है, इसके आधार पर ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाती है. आइए, जानते हैं कि इस सेशन में सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में से कहां MBBS की कितनी सीटें बढ़ाई गई हैं.
इस साल कितनी बढ़ी MBBS की सीट्स?
NMC ने बीते रोज MBBS सीट मैट्रिक्स 2026-27 जारी किया है, जिसके तहत इस सेशन में MBBS की कुल 1,36,939 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. MBBS की ये सीटें कुल 823 मेडिकल काॅलेजों में हैं. इसमें 4 नए खुले मेडिकल काॅलेज भी शामिल हैं. पिछले सेशन में MBBS की 1,28,875 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई है. MBBS की ये सीटें 819 मेडिकल कॉलेज में थीं.
असल में NMC ने 2025 में दो बार MBBS सीट मैट्रिक्स जारी किया था. जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में MBBS की 1,27,028 सीटों का मैट्रिक्स जारी किया था. इसके हिसाब से देखें तो इस साल MBBS की 9911 सीटें बढ़ेंगी. वहीं NMC ने29 अक्टूबर 2025 को संशोधित MBBS सीट मैट्रिक्स जारी किया था, जिसमें MBBS की 1,28,875 सीटों का ब्यौरा जारी किया गया था. इसके आधार पर देखें तो इस सेशन में MBBS की 8064 सीटें बढ़ी हैं.
देश में कितने सरकारी मेडिकल कॉलेज, MBBS की कितनी सीटें?
NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार देश में संचालित हो रहे कुल 832 मेडिकल काॅलेजों में से 441 मेडिकल काॅलेज सरकारी मेडिकल काॅलेज हैं. इनमें MBBS की कुल 61185 सीटें हैं, जिसमें पुरानी व इस सेशन में स्वीकृत हुई नई सीट शामिल हैं.
देश में कितने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, MBBS की कितनी सीटें?
NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार देश में संचालित हो रहे कुल 832 मेडिकल काॅलेजों में से प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संख्या 382 है. इन प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में इस सेशन के लिए स्वीकृत MBBS सीटों की संख्या 73643 है.
प्राइवेट व सरकारी मेडिकल काॅलेज… MBBS की कहां कितनी सीटें बढ़ी?
NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार पिछले सेशन की तुलना में इस सेशन में MBBS की 9911 सीटें बढ़ी हैं. MBBS सीटों की ये बढ़ोतरी NMC की तरफ से जुलाई 2025 में जारी सीट मैट्रिक्स पर आधारित है. इसके हिसाब से देखें तो इस साल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 2111 सीटें बढ़ी हैं. तो वहीं प्राइवेट कॉलेजों में MBBS की 7800 सीटें बढ़ाई गई हैं. इस हिसाब से देखें तो प्राइवेट कॉलेजों में MBBS की सीटों में 3 गुना की बढ़ोतरी की गई है.
MP-राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड में कितनी हैं MBBS की सीटें, राज्यवार डिटेल्स
MC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 काे देखें तो कर्नाटक में MBBS की सबसे ज्यादा सीटें हैं. आइए जानते हैं कि बाकी राज्य में MBBS की कितनी सीटें हैं.
0 Comments