IPU PG Admission 2026: आईपी यूनिवर्सिटी ने पीजी प्राेग्राम्स में एडमिशन के लिए शुरू किया प्रोसेस, CUET PG स्कोर वाले 20 जुलाई तक करें आवेदन

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IPU) ने 22 पोस्ट ग्रेजुएट्स (PG) प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई निर्धारित है. इन पीजी प्राेग्राम्स की सीटों पर एडमिशन CUET यूजी स्कोर के आधार पर मिलेगा.

IPU PG Admission 2026: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IPU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू कर दिया है. इस संबंध में IPU ने नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके साथ ही 22 पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई है. IPU पीजी के इन 22 प्राेग्राम्स में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी के स्काेर के आधार पर एडमिशन देता है. ऐसे में सीयूईटी पीजी 2026 स्कोर के साथ ही कैंडिडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी इन प्रोग्राम्स के साथ ही नेशनल लेवल एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन देती है.

आइए, जानते हैं कि IPU ने किन 22 पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानेंगे कि एडमिशन के लिए आवेदन कहां और कैसे किया जा सकता है.

इन 22 प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए प्रोसेस शुरू

  • एमबीए (प्रोग्राम कोड 101)
  • मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग)/ मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (प्रोग्राम कोड 105) एमए (एमसी) (प्रोग्राम कोड 106)
  • एमपीटी (एम)/ एमपीटी (एन)/ एमपीटी (एस)/ एमपीटी (सी) (प्रोग्राम कोड 107)
  • मास्टर ऑफ़ साइंस (एनवायरनमेंट मैनेजमेंट) (प्रोग्राम कोड 111)
  • एलएलएम (प्रोग्राम कोड 112)
  • एमए (इंग्लिश) (प्रोग्राम कोड 113)
  • एमएड (प्रोग्राम कोड 120)
  • एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) (रेगुलर) एवं (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (रेगुलर) (प्रोग्राम कोड 139)
  • एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) (रेगुलर) एवं (वीएलएसआई डिज़ाइन) (रेगुलर) (प्रोग्राम कोड 140)
  • एमटेक (रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) (रेगुलर) (प्रोग्राम कोड 156)
  • एमए (इकोनॉमिक्स) (प्रोग्राम कोड 162)
  • एमएससी इन एप्लाइड जियोइनफॉर्मेटिक्स (प्रोग्राम कोड 178)
  • एमएससी (योगा) (प्रोग्राम कोड 187)
  • एमएससी (मेडिसिनल केमिस्ट्री एंड ड्रग डिज़ाइन) (प्रोग्राम कोड 405)
  • एमएससी (बायोइनफॉर्मेटिक्स) (प्रोग्राम कोड 411)
  • एमएससी (मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स) (प्रोग्राम कोड 413)
  • एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) (प्रोग्राम कोड 414)
  • पीजी डिप्लोमा इन बायोइनफॉर्मेटिक्स (प्रोग्राम कोड 415)
  • एमएस (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी) (प्रोग्राम कोड 604)
  • बीएड (सीईटी कोड 122)
  • बीएड (स्पेशल एजुकेशन) (सीईटी कोड 159)

एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन

IPU के इन पीजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट्स http://www.ipu.ac.in एवं http://www.ipu.admissions.nic.in के माध्यम से20 जुलाई, 2026 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकता है.

 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe