एक घंटे में 100 सवाल, गलत आंसर के कटेंगे मार्क्स, देखें SSC CGLका एग्जाम पैटर्न

SSC CGL की परीक्षा अगस्त-सितंबर में होने वाली है. इस बार कुल 12256 पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जून तक थी. वहीं फीस जमा करने की लास्ट डेट 26 जून तक रखी गई थी. आवेदन की फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी, ईडब्लयूएस के कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये रखी गई थी. वहीं महिलाओं और एससी-एसटी के कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं रखी गई थी. इस आर्टिकल में हम SSC CGLपरीक्षा के पैटर्न और सिलेबस के बारे में बताने वाले 

SSC CGL Exam Pattern

SSC CGL की परीक्षा दो टियर में आयोजित की जाती है. टियर 1 परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाती है. इसमें 4 सेक्शन से टोटल 100 सवाल पूछे जाते हैं. ये 100 सवाल MCQ टाइप यानी ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं.

इसमें General Awareness से 25 सवाल, General Intelligence and Reasoning से 25 सवाल, Quantitative Aptitude से 25 सवाल और English Comprehension से 25 सवाल पूछे जाते हैं. इन 100 सवालों को हल करने के लिए कुल 1 घंटे का समय मिलता है. मतलब चारों सेक्शन के सवालों के लिए 15-15 मिनट दिए जाते हैं. टियर 1 परीक्षा में प्रत्येक सवाल के सही जवाब के 2 नंबर के मिलते हैं.

वहीं गलत आंसर करने पर निगेटिव मार्किंग का नियम है. हरेक गलत आंसर के लिए 0.50 नंबर का कटौती किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए राहत की बात यह है कि इसमें हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषा में सवाल रहते हैं.

कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट

ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसके मार्क्स अंतिम मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते, इसे सिर्फ पास करना अनिवार्य होता है. टियर-1 पास करने वाले कैंडिडेट्स ही टियर-2 परीक्षा में बैठते हैं. परीक्षा के नियमों, कैटेगरी वाइज कट-ऑफ और ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

SSC CGL Official Notification


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe