SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका, 7,150 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी डेट बढ़ा दी है, जिससे देश के इस सबसे बड़े बैंक में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन सबमिट करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है. योग्य उम्मीदवार 15 जून 2026 तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/careers या https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. हालांकि ऑनलाइन आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को एनएपीएस पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है.





इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 19 मई से हुई थी और आवेदन की आखिरी डेट 8 जून निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है. इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों को भरना है.


पात्रता मानदंड क्या हैं?

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.
  • उम्र सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 1 अप्रैल, 2026 तक 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवारों का जन्म 1 अप्रैल, 2006 के बाद और 2 अप्रैल, 1998 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए. अनारक्षित (UR) और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 28 साल है. हालांकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विशिष्ट विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

SBI Apprentice Recruitment 2026 Notification


चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद लोकल लैंग्वेज प्रॉफिशियंसी टेस्ट शामिल है. ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता जैसे विषयों की समझ का आकलन किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लोकल लैंग्वेज प्रॉफिशियंसी टेस्ट में शामिल होना होगा और उसमें पास होना होगा. हालांकि वो उम्मीदवार, जिन्होंने कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं में उस जरूरी स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है, उन्हें लोकल लैंग्वेज प्रॉफिशियंसी टेस्ट देने की जरूरत नहीं है.


कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

एसबीआई अप्रेंटिसशिप की अवधि 1 साल होगी. इस दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. हालांकि उन्हें वो लाभ नहीं मिलेंगे, जो एसबीआई के स्थायी कर्मचारियों को मिलते हैं, जिनमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), भविष्य निधि, पेंशन, मेडिकल सुविधाएं और अन्य सेवा-संबंधी लाभ शामिल हैं.






Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe