सरकारी नौकरी पाने की सनक…एक कैंडिडेट ने हैक कर दी RPSC की वेबसाइट, खुद से आगे चल रहे समेत अन्य उम्मीदवारों के फॉर्म किए विड्रॉल

 सरकारी नौकरी पाने की सनक का एक अजब-गजब मामला सामने आया है. सरकारी नौकरी पाने के बेहद करीब पहुंच चुके एक कैंडिडेट ने अपनी सीट पक्की करने के लिए ऐसा जाल बुना कि वह जेल पहुंच गया है. मामला राजस्थान का हैं, जहां राहुल मीणा नाम के कैंडिडेट्स ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वेबसाइट ही हैक कर ली. राहुल मीणा ने अपनी भर्ती यानी सीट पक्की करने के लिए वेबसाइट हैक करते हुए खुद से आगे चल रहे समेत दूसरे कैंडिडे्टस के आवेदन फॉर्म विड्राल कर दिए, लेकिन राहुल मीणा के इस खेल का पर्दाफाश हो गया. अब राहुल मीणा राजस्थान सरकार की आधिकारिक जेल यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. यानी साइबर थाना पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.




आइए, पूरा मामला विस्तार से समझते हैं. जानते हैं कि कैसे राहुल मीणा ने RPSC की वेबसाइट हैक की. जानेंगे कि किस भर्ती के लिए राहुल मीणा ने आवेदन किया था. जानेंगे कि कैसे राहुल मीणा पुलिस के गिरफ्त में आया.

असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियरिंग भर्ती, प्रोविजनल वेटिंग लिस्ट में था राहुल का नाम

ये पूरा मामला RPSC असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती से जुड़ा हुआ है. इस भर्ती के लिए दौसा निवासी 27 साल के राहुल मीणा ने भी आवेदन किया था. भर्ती की लगभग सारी औपचारिकता पूरी हो गईं थी, जिसमें राहुल मीणा भी अन्य कैंडिडेट्स के साथ सफल हुआ था. RPSC ने असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती की प्राेविजनल वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी थी. इस प्रोविजनल वेटिंग लिस्ट में राहुल मीणा का नाम भी शामिल था.

AI की मदद से की वेबसाइट हैक, खुद से आगे चल रहे कैंडिडेट्स के फाॅर्म विड्रो किए

RPSC असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल राहुल मीणा ने AI की मदद से RPSC की वेबसाइट ही हैक कर ली. इसके लिए राहुल मीणा ने फर्जी एसएसओ आईडी (SSO ID) और जीमेल आईडी बनाई. इसके बाद राहुल ने AI टूल्स की मदद से कोडिंग तैयार की और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोसेस को बायपास किया. इसके बाद राहुल मीणा ने खुद से आगे चल रहे दूसरे कैंडिडेट्स के आवेदन फाॅर्म ही विड्राॅ कर दिए. राहुल मीणा की मंशा ये थी कि इससे उसका नाम वेटिंग लिस्ट में ऊपर आ जाएगा और उसका सिलेक्शन हो जाएगा.

कैसे खुला राहुल का खेल?

साइबर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार RPSC असिस्टेंट इंजीनियरिंग भर्ती में राहुल मीणा का वेटिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर था. मसलन, राहुल ऊपर से सिर्फ एक कैंडिडेट था. राहुल मीणा ने दिमाग लगाया कि अगर वह पहले नंबर वाले कैंडिडेट्स का आवेदन फॉर्म विड्राॅ करेगा, तो उस पर ही शक जाएगा. ऐसे में उसने वेटिंग लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल समेत चौथे और छठे नंबर के कैंडिडेट्स के आवेदन फाॅर्म विड्रॅा किए. इसकी सूचना जब, उन कैंडिडेट्स को हुई तो इसकी शिकायत सामने आई.उसके बाद मामले की जांच की गई और साइबर एक्सपर्ट की मदद से पुलिस राहुल मीणा तक पहुंची.

SAIL में माइनिंग इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था राहुल

सरकारी नौकरी की सनक ने राहुल मीणा का करियर बर्बाद कर दिया है. असल में राहुल मीणा ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया हुआ है. तो वहीं मौजूदा समय में वह SAIL में माइनिंग इंजीनियर के तौर पर झारखंड में अपनी सेवाएं दे रहा है, लेकिन सरकारी नौकरी की सनक ने राहुल को जेल पहुंचा दिया है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe