NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

 देशभर के उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जो ग्रेजुएशन के बाद सरकारी क्षेत्र में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को देश की प्रमुख सरकारी बीमा कंपनी में ट्रेनिंग प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. खास बात यह है कि किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और पहले के काम के एक्सपीरियंस की भी जरूरत नहीं है. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. किसी भी स्ट्रीम के अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

एज लिमिट क्या है?

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों की आयु की गिनती 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के अलग-अलग कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने 12,300 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. यह भर्ती अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत आयोजित की जा रही है.

आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

आवेदन के लिए फीस

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन की फीस 944 रुपये रखा गई है. वहीं, इसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की फीस 236 रुपये निर्धारित की गई है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe