साइबर सिक्योरिटी में MNNIT करा रहा इंटर्नशिप, स्टाइपेंड भी मिलेगा

 देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों के बीच युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से MNNIT प्रयागराज में साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप आयोजित की जाएगी.




देश में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए युवाओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सहयोग से मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज में 6 से 8 सप्ताह की विशेष साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों से परिचित कराना और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में स्किल एक्सपर्ट्स तैयार करना है.


इस इंटर्नशिप के लिए देशभर के छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह प्रोग्राम सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता (ISEA) परियोजना के तहत संचालित होगा, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है.

ऑफलाइन ट्रेनिंग में मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव

यह पूरा प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा. चयनित छात्रों को सूचना सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही उन्हें लाइव रिसर्च और नई तकनीकों पर काम करने का अवसर भी मिलेगा.


कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए कंप्यूटर साइंस और आईटी से जुड़े छात्र अप्लाई कर सकते हैं. बीटेक, एमसीए, बीसीए, बीएससी और एमएससी कंप्यूटर साइंस या समकक्ष कोर्सों में पढ़ रहे स्टूडेंट इसके लिए एलिजिबल हैं. आवेदकों को C, C++, Java और Python जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की अच्छी जानकारी होनी चाहिए. नेटवर्क सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी और साइबर सुरक्षा टूल्स की बेसिक नॉलेज रखने वाले छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी.

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

आवेदनों की जांच के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा. इस प्रक्रिया के माध्यम से केवल पांच सर्वश्रेष्ठ छात्रों का चयन किया जाएगा. चयनित स्टूडेंट्स को दो महीनों की अवधि के लिए कुल 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe