JSSC Final Answer Key 2026: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, jssc.jharkhand.gov.in पर लिंक एक्टिव

 JSSC Final Answer Key 2026: जेएसएससी ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की फाइनल आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

JSSC Final Answer Key 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसकी पुन: परीक्षा दिनांक 08 मई 2026 को राज्य के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,373 रिक्त पदों को भरा जाना है। हालांकि इससे पहले आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं। फाइनल आंसर-की के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद, आयोग ने अब फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।



जेएसएससी की झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों अपने उत्तरों का मिलान कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

JSSC Final Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

जेएसएससी जेटीएमएसीसीई प्रतियोगी परीक्षा की फाइनल आंसर-की 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आंसर-की PDF फॉर्मेट में जारी की गई है। इन पदों के चयन में कुल दो चरण में शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेएसएससी जेटीएमएसीसीई प्रतियोगी परीक्षा फाइनल आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

JSSC Final Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य (JTMACCE) 2026 के पद पर चयनित होने वाले टीचर्स को 7वें वेतन आयोग के अनुसार, सभी कटौतियों के बाद इन हैंड सैलरी 45,000 से 52,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और मेडिकल भत्ता आदि भी दिया जाता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe