बिहार में ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें शेड्यूल

 बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ऑडिटर के 102 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा.

BPSC Auditor Exam 2026: 5 जुलाई को होगी ऑडिटर भर्ती परीक्षा

BPSC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत ऑडिटर पदों के लिए प्रारंभिक (प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ) परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026, रविवार को किया जाएगा. परीक्षा एक ही पाली में होगी और इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 102 रिक्त पदों को भरा जाएगा. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए.

28 जून से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 28 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.

वहीं परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग के डैशबोर्ड पर 2 जुलाई 2026 से उपलब्ध करा दी जाएगी. उम्मीदवार अपने लॉगिन के माध्यम से परीक्षा केंद्र का विवरण भी देख सकेंगे.

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति जरूर लेकर जाएं. इस अतिरिक्त कॉपी पर परीक्षा अवधि के दौरान निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें उम्मीदवार की फोटो और QR Bar Code स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो. किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe