20, 20, 20 मिनट के रहेंगे ये 3 सेक्शन, अगस्त में दो दिन चलेगी IBPS की PO परीक्षा

 IBPS PO Prelims 2026 Exam Pattern: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की पीओ यानी की प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को होगी. इस परीक्षा के लिए सभी कैंडिडेट्स को पूरे 60 मिनट का समय दिया जाएगा. 60 मिनट में तीन सेक्शन हल करने होंगे. हर सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा.



100 सवाल और कुल 60 मिनट

IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है. इसमें कुल 100 MCQ के सवाल पूछे जाते हैं, जिनके लिए कैंडिडेट्स को 100 मार्क्स मिलते हैं. सबसे खास बात यह है कि परीक्षा के तीनों सेक्शनों के लिए अलग-अलग समय तय किया जाता है, और हर सेक्शन के लिए केवल 20 मिनट दिए जाते हैं.

IBPS PO Prelims 2026: देखें परीक्षा का पैटर्न

सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक समय
इंग्लिश लैंग्वेज (English Language) 30 30 20 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) 35 35 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी (Reasoning Ability) 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट (1 घंटा)

हर सवाल के लिए कितने सेकेंड मिलेंगे?

IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 100 प्रश्न हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा. 60 मिनट को सेकेंड में बदलें तो कुल 3600 सेकेंड होता है. हर कैंडिडेट्स को प्रत्येक सवाल सॉल्व करने के लिए 36 सेकेंड मिलेंगे.

अगस्त में दो दिन होगी परीक्षा

IBPS कैलेंडर के अनुसार PO प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में दो दिन आयोजित की जाएगी. परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जाती है. परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 

निगेटिव मार्किंग का भी रखें ध्यान

IBPS PO प्रीलिम्स में गलत आंसर देने पर निगेटिव मार्किंग लागू होती है. हर गलत जवाब के लिए टोटल मार्क्स का एक-चौथाई (0.25) हिस्सा काट लिया जाता है. ऐसे में उम्मीदवारों को अनुमान के आधार पर उत्तर देने से बचना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe