UPSSSC AGTA Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने ग्रुप सी पोस्ट पर कुल 2759 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 मार्च को जारी किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। संबंधित भर्ती की आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल लेख में देख सकते हैं।
UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने (UPSSSC) विज्ञापन संख्या 6 परीक्षा/2026 के तहत ग्रुप सी पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य यूपी के एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर कुल 2759 रिक्त पदों को भरना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए, संबंधित भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 मार्च को जारी किया गया था। इसके ऑनलाइन आवेदन आज यानी 22 मई, 2026 को शुरू किए गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSSSC AGTA Recruitment 2026: हाइलाइट्स
यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने (UPSSSC) |
पद का नाम | एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट |
विज्ञापन संख्या | 6 परीक्षा/2026 |
कुल पदों की संख्या | 2759 |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन तिथि | 24 मार्च, 2026 |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 22 मई, 2026 |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
आवेदन शुल्क | 25 रुपये |
शैक्षणिक योग्यता | कृषि में ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता |
ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र माने जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दी गई है:
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कृषि में ग्रेजुएशन डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए जैसे कि B.Sc (ऑनर्स) कृषि, बीएससी बागवानी/B.Sc (ऑनर्स) बागवानी, B.Sc वानिकी/बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग), B.Sc (ऑनर्स विज्ञान) जो कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से प्राप्त की गई हो।
UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा
यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) पद की 2026 की भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Apply Online Link: आवेदन लिंक
यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन आज यानी 22 मई, 2026 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा कर अपना आवेदन नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से पूरा कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026 |
UPSSSC AGTA Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, विज्ञापन संख्या 6 परीक्षा/2026 पर जाएं।
स्टेप 3 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डिटेल्स सबमिट करें।
स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद UPSSSC AGTA Recruitment 2026 फॉर्म भरें।
स्टेप 5 मांगी गए पर्सनल, शैक्षणिक सहित सभी डिटेल्स भरें।
स्टेप 6 डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 7 एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 8 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
0 Comments