UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती में खाली पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी नहीं होगी, UPPBPB ने दी जानकारी

UPPBPB यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए कैंडिडेट्स की वेटिंग लिस्ट जारी नहीं करेगा. UPPBPB ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित पद संख्या 4543 पदों पर ही कैंडिडेट्स की भर्ती की जानी है. इतने कैंडिडेट्स की ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

4543 पदों पर ही होगी भर्ती

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 को लेकर UPPBPB ने कहा है कि चयन प्रक्रिया के तहत विज्ञापित किए गए 4543 पदाें पर ही एसआई की भर्ती की जाएगी. नियमानुसार इन पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके बाद विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.


कैंडिडेट्स की वेटिंग लिस्ट जारी करने की डिमांड

असल में UPPBPB ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के तहत 4543 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था. 7 मई को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. जिसके तहत एसआई भर्ती फिजिकल के लिए 12,333 कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में पास हुए थे. UPPBPB ने नियमों के अनुसार पदों के सापेक्ष 2.7 गुना कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा में पास किया गया था. अब लिखित परीक्षा में पास हुए 12,333 कैंडिडेट्स जून में प्रस्तावित फिजिकल में शामिल होंगे. तो वहीं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भी इन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जाएगी


ऐसे में, UPPBPB की तरफ से 4543 पदों पर भर्ती के लिए 12,333 कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा में पास किया गया है, जिसे देखते हुए कैंडिडेट्स के मन में कई तरह के सवाल हैं. पद संख्या के अनुरूप ढाई गुना अधिक कैंडिडेट्स को पास किए जाने के चलते कैंडिडेट्स ये कयास लगा रहे थे कि संभवत: UPPBPB भविष्य की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की वेटिंग लिस्ट जारी कर सकता है, जिसे UPPBPB ने खारिज कर दिया है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe