UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई

 UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस बार आयोग ने कुल 2759 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जून 2026 तक है. कैंडिडेट्स UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 





UPSSSC AGTA Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • कैंडिडेट के पास UPSSSC PET का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए. इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को उनके PET स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
  • इसके अलावा, रिलेटेड फील्ड या सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री (जैसे एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, या उससे जुड़ी अन्य टेक्निकल डिग्रियां) होना अनिवार्य है. 
  • टेक्निकल असिस्टेंट के पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

UPSSSC AGTA Recruitment 2026 Details Check Here

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Technical Assistant Group C Recruitment 2026  लिंक पर क्लिक करें. 
  • PET 2025 डिटेल्स डालकर लॉगिन करें. 
  • एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स 

कैटेगरी (Category) कुल खाली सीटें 
सामान्य (General / UR) 1692
ओबीसी (OBC) 573
ईडब्ल्यूएस (EWS) 275
एससी (SC) 213
एसटी (ST) 06
कुल पद  2759

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • ऑनलाइन फॉर्म भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें. 
  • अपने सभी डॉक्यूमेंट जैसे PET का रजिस्ट्रेशन नंबर, मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पहले से तैयार रखें. 
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू पेज पर बेसिक डिटेल्स एक बार अच्छे से री चेक कर लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए.
  • किसी भी फर्जी वेबसाइट के झांसे में आने से बचें. 
  • आवेदन करने और ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए हमेशा केवल UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in का ही यूज करें.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe