UGC NET 2026: यूजीसी नेट करेक्शन विंडो खुला, फटाफट करें एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार, 28 मई लास्ट डेट

 

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून 2026 के लिए करेक्शन विंडो खुल गया है. जिन कैंडिडेट्स को लगता है कि उन्होंने आवेदन फॉर्म में कोई गलती कर दी थी, वो अब अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं. परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी.






नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) 2026 का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच करेगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच चली. अब एनटीए ने आवेदन सबमिट कर चुके उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दिया है. जो उम्मीदवार अपने फॉर्म में कोई बदलाव यानी सुधार करना चाहते हैं, वो 28 मई 2026 को रात 11:30 बजे तक कर सकते हैं. उसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी और फिर जिनके फॉर्म में गलतियां होंगी, उनके फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकते हैं.

आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो’ पर क्लिक करें.
  • पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
  • आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • आप उन डिटेल्स को संशोधित कर सकते हैं जो आपको गलत लगते हैं.
  • अब फिर से अपना आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसे आगे की जरूरत के लिए सुरक्षित रख लें.

कितने विषयों के लिए होगी परीक्षा?

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 87 विषयों के लिए होगी. पहले यह परीक्षा सिर्फ 85 विषयों के लिए आयोजित की जाती थी, लेकिन इस सेशन से दो और विषय जोड़े गए हैं. ये विषय सांख्यिकी और वानिकी हैं. इस परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 10 जून को जारी हो सकती है, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है.

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा पैटर्न

  • परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे.
  • दोनों पेपर बिना किसी ब्रेक के एक ही सेशन में आयोजित किए जाएंगे.
  • परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे होगी.
  • भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर प्रश्न पत्र सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में ही उपलब्ध होगा.
  • पेपर-1 में 50 प्रश्न होंगे, जिनके 100 अंक होंगे, जबकि पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, जिनके 200 अंक होंगे यानी परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी.
  • कैंडिडेट्स को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

क्यों होती है UGC NET परीक्षा?

एनटीए साल में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें कैंडिडेट्स को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पाने और पीएचडी करने का मौका मिलता है. यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 टीचिंग योग्यता के लिए और पेपर 2 संबंधित विषय के लिए होता है.


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe