SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

SBI TFO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर निकाला है. एसबीआई ने ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप फाइनेंस और बैंकिंग के सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए है. ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO) का मुख्य काम बैंक के कॉर्पोरेट कस्टमर के ट्रेड ट्रांजेक्शन को संभालना होता है. इसमें एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) और बैंक गारंटी जैसे टेक्नीक वाले काम शामिल होते हैं. 


ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पोस्ट पर कुल 100 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. एप्लीकेशन प्रोसेस 13 मई 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 2 जून 2026 तक है.

योग्यता और आयु सीमा 
कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, अगर आपने MBA (फाइनेंस) या CA/CFA किया है, तो आपको प्राथमिकता मिल सकती है.
यह एक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) लेवल की पोस्ट है, इसलिए आमतौर पर ट्रेड फाइनेंस के फील्ड में 2 साल का एक्सपिरियंस मांगा जाता है.
अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 23 से 32 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

अप्लाई कैसे करें?
सबसे पहले एसबीआई की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
Current Openings सेक्शन में जाकर Trade Finance Officer के लिंक पर क्लिक करें.
अपनी डिटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करें 
रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
अब जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
फिर फीस का भुगतान करें.
लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

SBI TFO Recruitment 2026 सैलरी स्ट्रक्चर 
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पोस्ट पर सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स की स्टार्टिंग सैलरी लगभग 64820 से 93960 रुपये प्रति महीने के आसपास होती है. इसके अलावा आपको DA, HRA, लीज रेंटल, मेडिकल सुविधा और स्मार्ट फोन के पैसे जैसी कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही एसबीआई में प्रमोशन के मौके बहुत अच्छे होते हैं, आप आगे चलकर बड़े ऑफिसर बन सकते हैं.



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe