यदि आप सैमसंग का दमदार कैमरा फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अमेजन सेल खास होने वाली है. इस सेल में आप Samsung Galaxy S25 Ultra को 94,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
94999 रुपये में मिलेगा फ्लैगशिप फोन
अमेजन की ग्रेट समर सेल 8 मई से लाइव होगी, लेकिन कुछ स्मार्टफोन पर ऑफर पहले ही शुरू हो चुके हैं. सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 94,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसकी सेल 5 मई दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. इस फोन की कीमत 1,29,999 रुपये है लेकिन इसे सीधे 30,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा फोन पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक जैसे फायदे भी मिल रहे हैं.
Samsung Galaxy S25 Ultra की खासियत
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.9 इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है. कैमरा की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस मिलते हैं, जिससे प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी की जा सकती है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. इसके साथ टाइटेनियम फ्रेम और IP68 रेटिंग इसे मजबूत और प्रीमियम बनाते हैं.
iPhone 16 और iPhone 15 पर भी डिस्काउंट
इस सेल में आईफोन 16 और आईफोन 15 पर भी बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इनकी फाइनल कीमत का खुलासा नहीं किया है, जो 8 मई को सामने आएगी. वहीं सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 को 167999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. iQoo 15 की कीमत 76999 रुपये से घटाकर 66999 रुपये कर दी गई है, जबकि नॉर्ड 6 को 52999 रुपये से घटाकर 36999 रुपये में बेचा जाएगा. इसके अलावा वनप्लस 13, वनप्लस 13s औरiQoo 15R जैसे फोन पर भी ऑफर मिलेंगे, जिससे यूजर्स के पास कई विकल्प होंगे.
0 Comments