Rajasthan REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित रीट मेंन्स परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने रीट मुख्य परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट RSSB की ऑफिशियल साइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में पास उम्मीदवारों का विवरण उल्लिखित होगा। परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को चरण प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7759 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियाँ की जाएंगी।
राजस्थान रीट मेन्स रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स
जिन उम्मीदवारों ने RSSB 3rd Grade Teacher भर्ती परीक्षा दी थी , वे अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, सभी अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in से REET Mains Result 2026 PDF डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार राजस्थान रीट मेन्स रिजल्ट 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान |
परीक्षा का नाम | राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा |
पद का नाम | प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक |
कुल पद | 7759 |
रीट मेंस परीक्षा तिथि | 17 से 20 जनवरी 2026 |
रीट मेंस रिजल्ट तिथि | 25 मई 2026 तक |
आधिकारिक वेबसाइट |
REET Mains Result 2026 कब होगा जारी?
REET Mains Result 2026 Kab Aayega? यह सवाल प्रत्येक परीक्षार्थी के मन में है। RSSB के चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, रीट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट 25 मई तक जारी कर दिया जएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी जिसने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
RSSB 3rd Grade Teacher Result: कुल 7759 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान में लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) थर्ड ग्रेड शिक्षकों के कुल 7759 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।
ऐसे चेक करें REET Mains Result 2026
राजस्थान रीट मेन्स रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे—
सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर Result सेक्शन में “REET Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
इसे डाउनलोड करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और अन्य जानकारी चेक करें।
यदि रिजल्ट में आपकी जानकारी है, तो आप पास हो गए हैं और अगले राउंड के लिए चयनित हैं।
अंत में रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट के साथ बोर्ड द्वारा कैटेगरी वाइज राजस्थान रीट मेन्स कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट 2026 भी जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के अंक कटऑफ से अधिक होंगे, उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
0 Comments