NEET Paper Leak: साइकिल से घर-घर जाकर ट्यूशन देने वाले ने खड़ा किया करोड़ों का कोचिंग कारोबार, जानिए कौन है लातूर से गिरफ्तार शिवराज मोटेगावकर?

 Who is Shivraj Maotegaonkar: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने RCC कोचिंग के संचालक और फाउंडर शिवराज मोटेगावकर को गिरफ्तार किया है. आइए जानते हैं कि शिवराज कौन है? RCC का टर्नओवर कितना है?





Who is Shivraj Maotegaonkar: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट है. सीबीआई ने लातूर से कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगावकर को गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन नीट पेपर लीक मामले में शिवराज मोटेगावकर की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. लातूर में RCC नाम से काेचिंग संस्थान चलाने वाले शिवराज मोटेगावकर का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने संस्थान के स्टूडेंट्स से ये पूछते दिखे कि मॉक टेस्ट में पूछे गए कितने सवाल नीट एग्जाम में आए थे. जांच में सामने आया था कि मॉक टेस्ट में पूछे गए केमिस्ट्री के 42 सवाल नीट में हूबहू पूछे गए थे. इसके बाद से वह CBI की रडार पर थे.


आइए, जानते हैं कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए शिवराज मोटेगावकर कौन हैं? उनके कोचिंग संस्थान का क्या नाम है? कैसे उन्होंने कोचिंग संस्थान शुरू किया और वह क्यों लोकप्रिय हैं?

RCC के नाम से लातूर में कोचिंग संस्थान चलाते हैं शिवराज

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए शिवराज मोटेगावकर महाराष्ट्र की कोचिंग इंडस्ट्री का एक ब्रांड हैं. वह लातूर व उसके आस-पास के इलाकों में RCC नाम से कोचिंग संस्थान चलाते थे. रेणुकाई करियर सेंटर यानी RCC की यात्रा तकरीबन दो दशक पहले शुरू हुई थी. अब RCC लातूर का एक बड़ा कोचिंग संस्थान है.

NEET री-एग्जाम की तैयारी कर रहा RCC

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने RCC के फाउंडर शिवराज मोटेगावकर को गिरफ्तार किया है. इस कड़ी में हम शिवराज मोटेगावकर के बारे में बात रहे हैं. उनके बारे में विस्तार में जानने से पहले हम RCC के मौजूदा अपडेट के बारे में जानते हैं. RCC के फेसबुक पेज के अनुसार वह पेपर लीक के बाद नीट-री एग्जाम की तैयारी करवा रहा है. वहीं फेसबुक पेज पर कई ऐसी पोस्ट हैं, जिसमें नीट में सफल होने वाले स्टूडेंट्स की जानकारी साझा की गई हैं.

‘M सर’ नाम से लोकप्रिय हैं शिवराज, कोचिंग का 100 करोड़ का टर्नओवर

RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगावकर अपनी इंडस्ट्री और स्टूडेंट्स के बीच ‘M सर’ के नाम से लोकप्रिय हैं. मसलन, शिवराज को अधिकांश लोग इसी नाम से जानते हैं. वहीं उनके कोचिंग संस्थान RCC को लातूर की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार माना जाता है. मौजूदा समय में RCC का टर्नओवर 100 करोड़ रुपये है.

कभी साइकिल पर घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था शिवराज

लातूर में 100 करोड़ रुपये की टर्नओवर वाली कोचिंग संस्थान RCC का संचालक शिवराज मोटेगावकर का जन्म लातूर के एक किसान परिवार में हुआ था. शिवराज ने अपने करियर की शुरुआत एक ट्यूशन टीचर की तौर पर की थी. एक साइंस टीचर के तौर पर शिवराज साइकिल पर लातूर की गलियों में घूम कर स्टूडेंट्स के घर पर जाते थे. वह स्टूडेंट्स को घर पर जाकर साइंस की ट्यूशन देते थे.

किराए के कमरे में शुरू की कोचिंग क्लास

शिवराज ने इसके बाद कोचिंग क्लास शुरू की. मसलन, 1999 में शिवराज ने 10 स्टूडेंट्स के साथ एक किराए के कमरे में कोचिंग क्लास शुरू की थी और केमिस्ट्री पढ़ाना शुरू किया. शुरुआत में वह 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कोचिंंग देते थे. बाद में ऐसे स्टूडेंट्स के कई बैच बने.

JEE-NEET कोचिंग की ब्रांड बना RCC, 40 हजार से अधिक स्टूडेंट्स

दो दशक से अधिक की इस यात्रा में शिवराज के कोचिंग संस्थान RCC ने लातूर समेत पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, सोलापुर और कोल्हापुर जैसे शहरों में विस्तार किया है. मौजूदा समय में RCC में 40 हजार से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं और शिवराज के कोचिंग संस्थान महाराष्ट्र में जेईई-नीट समेत CET की कोचिंग का मुख्य ब्रांड है. इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स प्रत्येक साल यहां कोचिंग के लिए आते हैं.

केमिस्ट्री में MSc गोल्ड मेडिलिस्ट है शिवराज

शिवराज माेटेगावकर की एजुकेशन की डिग्री को लेकर उसकी वेबसाइट में दावा किया गया है कि उसने केमिस्ट्री से MSc की है. मसलन, वह पोस्ट ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडिलिस्ट है. वहीं स्टूडेंट्स के बीच शिवराज की पहचान केमिस्ट्री को सरल भाषा में पढ़ाने वाले एक शिक्षक की है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe