ICAI CA 2026 Exam Schedule: आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को होंगी, जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I की परीक्षाएं 1, 3, 6 सितंबर और सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II की परीक्षाएं 8, 10, 12 सितंबर को होंगी.
नोट कर लें परीक्षा की तारीखें
| परीक्षा | परीक्षा की तारीख |
|---|---|
| सीए फाउंडेशन | 2, 5, 7, 9 सितंबर |
| सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I | 1, 3, 6 सितंबर |
| सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II | 8, 10, 12 सितंबर |
| सीए फाइनल ग्रुप I | 2, 4, 6 नवंबर |
| सीए फाइनल ग्रुप II | 9, 11, 13 नवंबर |
| आईएनटीटी-एटी | 11 नवंबर, 13 |
| आईआरएम तकनीकी परीक्षा | 6, 9, 11, 13 नवंबर |
नहीं बदलेंगे एग्जाम डेट्स
कैंडिडेट्स को यह भी सूचित किया गया है कि अगर केंद्र या राज्य के अधिकारियों द्वारा आने वाले दिनों में किसी भी परीक्षा दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी आईसीएआई एग्जाम डेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा यानी आईसीएआई ने जो परीक्षा की तारीखें जारी की हैं, वहीं फाइनल होंगी.
अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
आईसीएआई ने अपने आधिकारिक नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार तीन घंटे की होंगी. फाउंडेशन पेपर 3 और पेपर 4 दो घंटे के होंगे, जबकि फाइनल पेपर 6 और इंटरनेशनल टैक्सेशन एसेसमेंट टेस्ट चार घंटे का होगा. फाउंडेशन पेपर 3 और पेपर 4 और पोस्ट-क्वालिफिकेशन टेस्ट को छोड़कर सभी परीक्षाओं में छात्रों को दोपहर 1:45 बजे से 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है.
कितनी है आवेदन फीस?
भारतीय परीक्षा केंद्रों के लिए आईसीएआई ने फाउंडेशन परीक्षा शुल्क 1,500 रुपये, इंटरमीडिएट सिंगल ग्रुप का शुल्क 1,500 रुपये और दोनों ग्रुप का शुल्क 2,700 रुपये रखा है, जबकि सीए फाइनल सिंगल ग्रुप के उम्मीदवारों को 1,800 रुपये और दोनों ग्रुप के उम्मीदवारों को 3,300 रुपये का भुगतान करना होगा.
0 Comments