भारतीय वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, AFCAT 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स एएफसीएटी की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी डेट 19 जून 2026 निर्धारित की गई है. इस भर्ती के माध्यम से 300 से अधिक पदों को भरा जाएगा, जिनमें भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांस के लिए चुने जाने वाले कुल 142 अधिकारी शामिल हैं.
IAF AFCAT 2 परीक्षा 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच:
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री.
मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों या 60% अंकों के साथ 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री या बीई/बीटेक डिग्री में 60% अंक.
IAF AFCAT 2 परीक्षा 2026 के लिए उम्र सीमा
ग्राउंड ड्यूटी और नॉन-टेक्निकल ब्रांच के लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए, जबकि फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्र 20 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2027 तक की जाएगी.
जिन उम्मीदवारों के पास डीजीसीए द्वारा जारी वैलिड और वर्तमान कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) है, उनके लिए ऊपरी उम्र सीमा में 26 साल तक की छूट दी जा सकती है.
आवेदन शुल्क कितना है?
एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है.
0 Comments