8 अगस्त को आयोजित होगी AFCAT 2 की लिखित परीक्षा
इंडियन एयरफोर्स की तरफ से AFCAT का आयोजन दो चरणों में कराया जाता है, जिसके तहत AFCAT 1 का आवेदन से लेकर रिजल्ट का प्रोसेस पूरा हो गया है. इसी कड़ी में इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया है, जिसके तहत AFCAT 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 19 जून तक कराया जा सकता है. तो वहीं AFCAT 2 के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2026 को किया जाएगा
कौन कर सकता है आवेदन?
AFCAT 2 के लिए 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई, 2007 के बीच जन्मे कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. ऐसे कैंडिडेट्स की आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2027 को की जाएगी. वहींIAF AFCAT 2 के रजिस्ट्रेशन के लिए शैक्षणिक योग्यताएं पद के अनुरूप निर्धारित हैं. आइए जानते हैं कि किस पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है.
ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच:
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री. मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ 12वीं पास, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों या 60% अंकों के साथ 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री या बीई/बीटेक डिग्री में 60% अंक.
ग्राउंड ड्यूटी और नॉन-टेक्निकल ब्रांच
इसके लिए कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए.
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्र 20 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2027 तक की जाएगी.
जिन उम्मीदवारों के पास डीजीसीए द्वारा जारी वैलिड और वर्तमान कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) है, उनके लिए ऊपरी उम्र सीमा में 26 साल तक की छूट दी जा सकती है.
सिलेक्शन प्रोसेस और ट्रेनिंग
AFCAT एंट्री के लिए इंडियन एयरफोर्स उन कैंडिडेट्स की एक लिस्ट तैयार करेगा, जिन्हें ऑनलाइन AFCAT लिखित टेस्ट में न्यूनतम क्वालिफ़ाइंग नंबर मिले होंग. इन कैंडिडेट्स में से सफल घोषित किए कैंडिडेट्स को एयर फाेर्स सिलेक्शन बोर्ड की तरफ से बुलाया जाएगा. उसके बाद इंटरव्यू होगा. अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी. वहीं सफल कैंडिडेट्स को 50 से 62 सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी.
0 Comments