CTET 2026:-शिक्षक बनने की दौड़ शुरू, CTET 2026 के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव

CTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. बोर्ड ने साफ किया है कि फॉर्म सबमिट करने और फीस जमा करने की आखिरी समय सीमा रात 11:59 बजे तक रहेगी. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.



CTET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
अब “CTET September 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
New Registration करके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
Application Number और Password से लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
परीक्षा केंद्र और Paper-I / Paper-II चुनें.
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें.
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

6 सितंबर को होगी परीक्षा
CBSE के अनुसार CTET परीक्षा 6 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी. पहली शिफ्ट में Paper-II होगा, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में Paper-I आयोजित किया जाएगा. इसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है. दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय मिलेगा.

इस बार नोटिफिकेशन में एक खास बात भी लिखी गई है. CBSE ने कहा है कि अगर उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा बढ़ती है, तो परीक्षा 5 सितंबर 2026, शनिवार को भी कराई जा सकती है. फिलहाल मुख्य परीक्षा 6 सितंबर को तय है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बोर्ड एक दिन पहले भी परीक्षा आयोजित कर सकता है.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe