CBSE ने 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, पहले दिन पोर्टल ने स्टूडेंट्स को किया परेशान

CBSE ने 12वीं बोर्ड एग्जाम की कॉपियों के री-इवैल्यूशन के लिए 19 मई से ही प्रोसेस शुरू किया था, लेकिन पहले दिन ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स री-इवैल्यूशन प्रोसेस के लिए आवेदन नहीं कर सके. इसके बाद सीबीएसई ने री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है.

री-इवैल्यूशन के लिए अब 23 मई तक करें आवेदन

सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड की काॅपियों के री-इवैल्यूशन और स्कैन कॉपियों की प्राप्ति के लिए 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. इसी कड़ी में मंगलवार को पोर्टल खोला गया था. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस प्रोसेस के लिए स्टूडेंट्स 22 मई तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन मंंगलवार देर शाम सीबीएसई ने री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन करने की तारीख में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके तहत अब री-इवैल्यूशन के लिए 23 मई तक आवेदन किया जा सकता है.


26 से 29 मई तक कॉपियों देख सकते हैं स्टूडेंट्स, फीस कम की गई

सीबीएसई की तरफ से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स 26 मई से 29 मई के बीच दोबारा जांची गई कॉपियां देख सकेंगे. वहीं बोर्ड ने इस बार यह भी फैसला किया है कि अगर स्टूडेंट अपनी कॉपियां देखना चाहते हैं, तो वे 700 रुपये के बजाय 100 रुपये का शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं. अगर स्टूडेंट्स अपनी कॉपियाें का सत्यापन या प्रमाणीकरण चाहते हैं, तो उन्हें 500 रुपये के बजाय 100 रुपये देने होंगे.


री-इवैल्यूशन के लिए ऐसे करें आवेदन

  • री-इवैल्यूशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट CBSE पर जाएं.
  • इसके बाद Post Result Services सेक्शन खोलें.
  • यहां रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर लॉगिन करें.
  • फिर आंसर शीट्स की स्कैन कॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन या री- इवैल्यूएशन में से जरूरी सेवा चुनें.
  • विषय और प्रश्न संख्या सही तरीके से भरने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • आवेदन पूरा होने पर छात्रों को SMS के जरिए रसीद भेजी जाएगी.

इस साल OMS हुआ, इस वजह से रिजल्ट में गिरावट का आरोप
सीबीएसई ने इस साल 12वीं एग्जाम की कॉपियां ऑनलाइन चेक की हैं, जिसे ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम (OMS) नाम दिया गया है. वहीं इस बार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले सालों में सीबीएसई का रिजल्ट सबसे कम दर्ज किया गया है. इस वजह से ये आरोप लगाया जा रहा है कि OMS की वजह से रिजल्ट में गिरावट हुई है. हालांकि सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय इस आरोप को अस्वीकार कर चुके हैं.



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
JobWaleBaba Subscribe To watch more Sarkari Job
Subscribe