आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से करियर की दुनिया बदल रहा है. खासकर कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए 12वीं के बाद सही विकल्प चुनना पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. पारंपरिक करियर के साथ नए अवसर भी उभर रहे हैं. जानें TV9 भारतवर्ष डिजिटल के सहयोगी प्लेटफॉर्म एजुकेशन9 पर क्या-क्या कहा.
कॉमर्स छात्रों के लिए प्रमुख करियर विकल्प
कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही चुनाव जरूरी है
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)
यह एक प्रतिष्ठित लेकिन कठिन कोर्स है. इसमें सफलता के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य चाहिए. अगर किसी को इसमें कठिनाई हो, तो वह ACCA या CMA जैसे विकल्प भी चुन सकता है.
एक्चुरियल साइंस
जिन छात्रों की मैथ्स मजबूत है उनके लिए यह शानदार करियर है. इसमें रिस्क एनालिसिस और डेटा पर काम किया जाता है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
शेयर बाजार से जुड़े कोर्स
NSE और BSE जैसे प्लेटफॉर्म ऑनलाइन कोर्स देते हैं, जिससे छात्र स्टॉक मार्केट, ट्रेडिंग और निवेश की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
सही मार्गदर्शन क्यों है जरूरी?
करियर चुनते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता को समझने के लिए करियर काउंसलर की मदद लेनी चाहिए. एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए सही दिशा मिल सकती है. इससे विकल्प सीमित करने में मदद मिलती है और भविष्य में गलत फैसले से बचा जा सकता है.
0 Comments